
वार्ड 15 करनपुर में चुनाव प्रचार प्रसार तेज!भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार की जीत लगभग तय
देहरादून। निकाय चुनावों के बिगुल बजते ही सभी प्रत्याशी जोरो शोरों से जनसंपर्क में लग गए।निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने जनसंपर्क अभियानों में पूरी ताकत झोंक रखी है।
एक तरफ भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप लगा रहे।लेकिन दून नगर निगम के कई वार्डों में भाजपा कांग्रेस के बीच का मुकाबला देखने को नहीं मिल रहा!
अगर बात करे वार्ड 15 करनपुर की,तो इस वार्ड में भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों के मुकाबले की दूर दूर तक चर्चाएं नहीं है।चर्चा केवल भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय (पूर्व पार्षद) के बीच बनी हुई है।वार्ड 15 में मतदाताओं की संख्या का आंकलन किया जाए तो लगभग चार हजार के आसपास होने की संभावना है!
मतदान में अभी काफी दिनों का समय है,ऐसे में प्रत्याशियों के पास मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चला अपने हित में वोट मांगने का अवसर बाकी है।
वार्ड 15 करनपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार (गोलू) का प्रचार प्रसार जोरों पर चलता नजर आ रहा है,वहीं इस वार्ड को भाजपा का वार्ड भी माना जाता है। ऐसा प्रतीत होता है भाजपा प्रत्याशी रवि कुमार की जीत लगभग तय है।