breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सीएम ने दिए जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश                

        देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान भूस्खलन, बाढ़ एवं भू-कटाव संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर संवेदनशील गांवों, स्कूलों, अस्पतालों एवं अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने समेत चारधाम यात्रा मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
मानसून अवधि के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए गर्भवती महिलाओं का पूर्व चिन्हीकरण कर उनकी स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। मौसम संबंधी अलर्ट का ग्राम स्तर तक त्वरित प्रसारण किया जाए तथा पर्यटकों एवं यात्रियों को भी समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में आपदा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलैंड, डंपर एवं अन्य मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के साथ बंद मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार करने समेत SDRF, NDRF, पुलिस, फायर एवं अन्य एजेंसियों के साथ नियमित मॉक ड्रिल एवं प्रत्येक तहसील में राहत एवं बचाव सामग्री का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए।