breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कांग्रेस कर रही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहारःधामी

हरिद्वार। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में हल्ला बोल रखा है। दिल्ली में राहुल गांधी भी कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस मामले में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया। उन्होंने दिल्ली में हो रहे कांग्रेस को विरोध-प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है, इसलिए वो केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान हरिद्वार में दिया। हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आठ अक्टूबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, तभी उनसे पत्रकारों ने दिल्ली राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर सवाल किया। राहुल गांधी के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनी हुई अनगिनत सरकारों को लगातार गिराने का काम किया है, समय समय पर चुनाव आयुक्तों को बदलने और देश पर आपातकाल थोपने का कार्य किया है। इसलिए उनको अपना समय याद करना चाहिए। सीएम धामी का कहना है कि आज जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है तो जबरन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण), ईवीएम मशीन, प्रशासनिक मशीन और न्यायालयों समेत अन्य कई एजेंसियों को कटघरे खड़ा करने का काम कर रही है, जिस प्रकार का अराजकता का माहौल कांग्रेस बना रही है, उससे देश की जनता भली भांति परिचित है और जनता पीएम मोदी के साथ है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में सेवा और संकल्प का अभियान लेकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। वहीं दिल्ली में राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है, लेकिन केवल बातें करने से कुछ होने वाला नहीं है। इसके लिए प्रमाण और परिणाम की आवश्यकता होती है। कांग्रेस का काम तो केवल विरोध के लिए विरोध ही करना है। हरिद्वार में सीएम धामी ने इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन भी किया। सीएम धामी ने समिट में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, ग्रामीण विकास और विपक्ष की राजनीति पर अपने विचार रखे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र और जनसंख्या ग्रामीण आंचल में आती है, इसलिए गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे होम-स्टे, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि-बागवानी और अंत्योदय के संकल्प को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है। नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त कियारू मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।