breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

देहरादून की हजारों दुकानों पर बंदी का संकट, आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक गतिविधियों पर चलेगा डंडा

देहरादून। राजधानी देहरादून से हजारों दुकानदारों पर रोजगार का संकट आने वाला है. रिहायशी इलाकों में आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर अब सरकार डंडा चलाने जा रही है। हालांकि प्रशासन को ऐसा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण करना पड़ रहा है, लेकिन इससे हजारों दुकानदारों और व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर बड़ा संकट खड़ा होने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी मामले को लेकर अब तमाम विधायक और मंत्री भारी दबाव में है और चुनाव से पहले इस दबाव से मुक्ति पाने का रास्ता ढूंढ रहे है।
राजधानी देहरादून में हजारों दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। आवासीय नक्शे पर बने भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से ऐसे प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के पीछे सुप्रीम कोर्ट का आदेश बताया जा रहा है। हालांकि इसका असर अब सीधे उन हजारों परिवारों पर पड़ने की आशंका है, जिनकी आजीविका इन दुकानों और छोटे कारोबारों पर निर्भर है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इस मुद्दे ने जनप्रतिनिधियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। यही वजह है कि अब मंत्री और विधायक इस समस्या का समाधान तलाशने में जुट गए हैं।
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का मामला उठाया गया है। सवाल यह है कि जिस भवन का निर्माण आवासीय उपयोग के लिए किया गया है, उसमें व्यावसायिक गतिविधियां किस आधार पर संचालित की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया प्रदेशों की राजधानियों से शुरू की गई है। उत्तराखंड में इसका असर देहरादून में दिखाई देने लगा है।
राजधानी में बड़ी संख्या में दुकानदारों को नोटिस जारी होने के बाद कारोबारियों के बीच असमंजस की स्थिति है। कार्रवाई आगे बढ़ती है तो उन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है, जिन्होंने आवासीय क्षेत्रों में दुकानें खोलकर अपना रोजगार शुरू किया है। इसका असर केवल कारोबारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों और उनसे जुड़े परिवारों की आजीविका भी प्रभावित हो सकती है।
 इस मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें राजपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास, मसूरी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैंट विधायक सविता कपूर समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
बैठक का मुख्य मुद्दा यही रहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रभावित कारोबारियों को राहत देने का रास्ता कैसे निकाला जाए। जनप्रतिनिधियों की चिंता यह है कि यदि बड़ी संख्या में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई होती है तो इसका राजनीतिक और सामाजिक असर भी देखने को मिल सकता है।
विधानसभा चुनाव से पहले हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा यह मामला सरकार के लिए भी चुनौती बन गया है। एक तरफ न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना है, तो दूसरी तरफ उन कारोबारियों की परेशानी का समाधान तलाशना है, जो सालों से इन स्थानों पर अपना व्यवसाय चला रहे हैं।