breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 प्रदेशभर में हुए सभी भ्रष्टाचारों का कच्चा चिट्ठा खोलेगी कांग्रेस-शैलजा

देहरादून। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के बाद राजनीतिक सियासत गरमा गई है। एक ओर मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति के ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार आरोपों का खंडन किया है, वहीं, दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि सिर्फ रेखा आर्या ही नहीं बल्कि प्रदेश के जिन भी विभागों में भ्रष्टाचार हुआ है उन सब का कच्चा चिट्ठा कांग्रेस खोलेगी।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। यही वजह है कि कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी तरह से चुनाव में भुनाने की तैयारी कर रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें रेखा आर्या ने शारीरिक मानसिक उत्पीड़न के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जालसाजी की शिकायत दी थी। इस शिकायत के बाद रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने 16 अक्टूबर को अपना पक्ष रखा। उन्होंने मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जिसके बाद इस मामले को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि रेखा आर्य के पति ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा धामी सरकार के कई मंत्रियों पर आरोप लगते रहें हैं.कुमारी सैलजा ने कहा हम सरकार के कच्चे चिट्ठे खोलेंगे।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में दो बातें निकलकर सामने आ रही है या तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसके हिस्सेदार हैं या फिर ये सरकार इतनी निकम्मी है कि उनको पता ही नहीं कि ऐसा हो रहा है। ऐसे में यह सिर्फ 210 करोड़ रुपए की बात नहीं है बल्कि तमाम मामले पहले भी सामने आ चुके है। ऐसे में जिस भी विभाग में जो हुआ है उसका पूरा कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा। राज्य सरकार ने हजारों करोड़ रुपए का जो घपला किया है और उत्तराखंड के लोगों के साथ जो धोखा किया है. इन सब मामलों को कांग्रेस निकालेगी।