breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर ऑडियो को बताया असली

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों की ओर से सामने आए आरोपों और बयानों के बीच अब कथित ऑडियो की सत्यता को लेकर भी विवाद तेज हो गया है।
अस्पताल में भर्ती रेखा आर्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने इष्ट देव भगवान गोल्ज्यू की कसम खाकर दावा किया कि उनके द्वारा साझा किया गया ऑडियो 100 प्रतिशत सच है। उन्होंने ऑडियो में किसी तरह की बनावट या मिलावट होने से इनकार करते हुए इसे एआई से तैयार किए जाने के दावे को भी खारिज किया। रेखा आर्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में शादी से जुड़े कुछ अहम तथ्यों का उल्लेख किया है। उनके अनुसार, शादी से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पति गिरधारी लाल साहू पहले से विवाहित हैं। मंत्री ने दावा किया कि बच्चों के होने के बाद उन्हें इस बारे में पता चला।
कहा कि इसके बाद पारिवारिक स्तर पर समझानेकृबुझाने की प्रक्रिया चली, लेकिन इस दौरान कुछ गंभीर परिस्थितियां सामने आईं। उन्होंने अपने पति की ओर से ऑडियो में कही गई बातों पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनके बीच अब इस तरह का सीधा संवाद नहीं रहता। मंत्री ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने कभी वैसी बातें कही हों, जैसी कथित ऑडियो में बताई जा रही हैं। उन्होंने अपने इष्ट देव भगवान गोल्ज्यू की कसम खाते हुए दावा किया कि उनके द्वारा चलाया गया ऑडियो पूरी तरह सच है और उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। इससे पहले रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर उत्पीड़न, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज भी कराई है। रेखा आर्या के आरोपों के बाद उनके पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने मंत्री पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए और मुख्यमंत्री से कथित 210 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच कराने की मांग की।
गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या की ओर से साझा किए गए कथित ऑडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए जाने का दावा किया। इसके विपरीत, रेखा आर्या ने ऑडियो को वास्तविक बताते हुए एआई के इस्तेमाल की बात से इनकार किया है।