breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राजाजी टाइगर रिजर्व के पास हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

हरिद्वार। बुधवार सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल घने जंगल में हथिनी का शव मिलने की सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद हथिनी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक हथिनी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह राजा जी टाइगर रिजर्व की टीम बिलेश्वर कॉलोनी के पास जंगल में गश्त के लिए गई थी। तभी उन्होंने पहाड़ी से ऊपर जाकर एक हथिनी का शव देखा। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया और जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद हथिनी के शव को जंगल में ही दफना दिया गया। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन से चार दिन पहले ही हथिनी की मौत हुई है। हवाओं के साथ शव से उठने वाली दुर्गंध कॉलोनी तक पहुंच रही थी. राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष के बीच है. पहाड़ी से नीचे शव बरामद हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई होगी, लेकिन हथिनी की मौत के मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।