breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

नैनीताल। बीती देर रात जनपद के मेहरागांव में  निर्माण कार्य के दौरान दीवार बनाने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक मेहरागांव में दीवार बनाने का काम चल रहा था। मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भरभराकर नीचे आ गिरा। मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वो मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया।

हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही निर्माण स्थल पर किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान संभावित खतरे को लेकर क्या सावधानियां बरती गई थीं।