breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार


देहरादून। कार के बाहर तमंचा लहराने वाले दो सगे भाईयों सहित तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल एक वीडियो, जिसमे राजपुर रोड में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार व्यक्ति द्वारा खुलेआम कार से बाहर तमंचा लहराया जा रहा था, उक्त व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार हथियार प्रदर्शित करने से आमजन में भय व असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा कार सवार व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसे आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने लाया गया, जिससे पूछताछ व जांच में तथ्य प्रकाश में आये की वीडियो में कार के बाहर लहराया जा रहा हथियार असल मे एक खिलौना पिस्टल थी, जिसे कार सवार युवकों द्वारा दशहरा मेले से खरीदा गया था, जांच में भी वीडियो में दिख रहा हथियार खिलौना होना पाया गया। परंतु कार सवार युवकों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किये गये इस प्रकार के कृत्य से आमजन में भ्रम व डर का माहौल बनने तथा सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था की छवि को प्रभावित करने के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर रील व प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार का कार्य न करें, इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना आचरण करने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शंशाक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी डीएल रोड, डालनवाला, अक्षय कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी डीएल रोड, डालनवाला, अर्पित गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी सिमेन्ट रोड, डालनवाला बताये।