breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दून में महिला जज को किडनैप करने का प्रयास, अभद्रता, धमकी और छेड़छाड़ की भी कोशिश! थाना डालनवाला में FIR दर्ज, चालक गिरफ्तार

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-5) अंजलि बेंजवाल ने डालनवाला थाने में FIR दर्ज कराई!

 देहरादून। शुक्रवार को महिला न्यायिक अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस सांय के समय डालनवाला क्षेत्र की एक सरकारी कालोनी से न्यायिक अधिकारी ने एक कम्पनी की कैब सौडा सरोली जाने के लिए बुक की थी। आरोप है कि रास्ते में कैब चालक मोहन खत्री निवासी आर्केडियाग्रांट पटेलनगर ने कहा कि यात्रा नौ किलोमीटर लम्बी है तो किराया दोगुना लगेगा। अधिकारी ने चालक से कहा कि वह रूपये वहीं देंगी जो कम्पनी ने बुकिंग के दौरान तय किया था। इस पर महिला न्यायिक अधिकारी ने कम्पनी के अधिकारी से फोन पर वार्ता की अधिकारी ने आश्वासन दिया किया वह चालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आरोप है कि इसके बाद चालक उन्हें रास्ते में एक सुनसान गली में ले गया। यह गली आगे से बन्द थी। वह उनसे बदसलूकी करने लगा। वहां खडे गार्ड ने चालक से पूछा कि क्या बात हो गयी है तो उसने कहा कि मैडम को रास्ता बताना चाहिए था। गार्ड ने कहा कि रास्ता तो गुगल मैप में तो आता है। इस पर चालक गार्ड से लडने लगा। कुछ देर बाद वह गाडी से उतरा और राइड कैंसल कर दी। डालनवाला कोतवाली विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि अधिकारी के कोर्ट मोहर्रिर को फोन पर सूचना दी। चीता पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने आ गये। पुलिस ने कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।