breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

नई टिहरी। शनिवार सुबह शहर के बौराड़ी स्टेडियम में ट्रांस भारत हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं। पायलट ने हालां
कि इसे प्रिकॉशनरी लैंडिंग बताया है। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जिस तरह से लैंडिंग हुई है, उसे इमरजेंसी लैंडिग कहा जा सकता है।
हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि वो सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहे थे। इसी दौरान बीच में टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी स्टेडियम में प्रिकॉशनरी लैंडिंग करनी पड़ी है। जब हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग होने लगी तो वहां मौजूद लोग घबरा गए। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग और खेल रहे बच्चे अचानक हेलीकॉप्टर को उतरते देख वहां से भाग खड़े हुए। टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने से हलचल मच गई। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियाती  तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
 पायलट के द्वारा हेलीकॉप्टर की चेकिंग करके कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहसिन सिद्दीकी ने बताया कि हेलीकॉप्टर अचानक हमारे नजदीक आया। इससे हम चैंक गए। हम लोग घबरा गए। हेलीकॉप्टर ऐसे आया कि जैसे कोई बाइक राउंड में घूमती है। बच्चे खेल रहे थे सब इधर-उधर भाग गए। इस मामले में हेलीकॉप्टर के पायलट ने कहा कि ये एक प्रिकॉशनरी लैंडिंग है। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से चला था। हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी जा रहा था। इसमें 6 लोग सवार थे। सभी लोग पैसेंजर थे। यह ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर है।