breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ईडा मल्ला गांव में गुलदार पिंजरे में कैद,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कोटद्वार। शनिवार तड़के गांव में दहशत का पर्याय बना एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। बीते दिन ही यहां एक महिला पर गुलदार ने हमला किया था। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार एकेश्वर ब्लॉक के ईडा मल्ला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम करते समय महिला लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिससे बाद पूरे गांव में दहशत फैल गयी थी। इसके बाद हरकत में आए गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से घटनास्थल के पास पिंजरा लगा दिया था। शनिवार तड़के एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे रेंज मुख्यालय ले जाया गया है। वहां मेडिकल के बाद वन विभाग की ओर से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। गुलदार के पिजंरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों को कहना है कि ऐसे मामलो को हमेशा वन विभाग को गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि उनके क्षेत्र में वन्यजीवों का खतरा लगातार बना हुआ है।