breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 लावारिस शव मामले का खुलासा,दो गिरफ्तार

देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले लावारिस शव के मामले का कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के साथ लूटपाट की कोशिश के दौरान मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का दिया गया था। सड़क पर गिरने से आई अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
 पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सेवला खुर्द क्षेत्र में राजा रानी वेडिंग पॉइंट के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखकर शिनाख्त के प्रयास किए गए।
पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान के प्रयासों के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति मृतक के पीछे जाते दिखाई दिए। इनमें से एक ने मृतक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का दिया। इसके बाद दोनों मौके से चले गए और कुछ देर बाद लौटकर व्यक्ति को जांचते हुए दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा 100 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके बाद मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे नशे के आदी हैं और शराब के ठेकों के आसपास घूमकर अत्यधिक नशे में जा रहे लोगों को निशाना बनाते थे। ऐसे व्यक्तियों का पीछा कर सुनसान जगह पर उनसे पैसे और अन्य सामान छीनने की कोशिश करते थे। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया है कि पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी अशरफ उर्फ काला और सफदर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई तेज कर दी है।