breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

शनिवार से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी ने इस बार नया कीर्तिमान बनाया है। प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए देश-दुनिया से पहुंचे सैलानियों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। सीजन समाप्त होने के साथ ही अब घाटी के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
विश्व धरोहर फूलों की घाटी शनिवार से से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष सीजन शुरू होने से घाटी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होकर नया रिकॉर्ड बना है।
घाटी में इस वर्ष लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती गई और एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल गई थी और 31 अक्टूबर को बंद हो जाती है।  फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान का कहना है कि इस वर्ष घाटी में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुँचे हैं। एक जून से अब तक 35 हजार 261  पर्यटक घाटी में पहुँचे हैं। जिसमे विभाग को 6707500 का राजस्व प्राप्त हो चुका है।