breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तपस्या क्लासिकल डांस एकेडमी का 15वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

देहरादून। शास्त्रीय नृत्य के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित तपस्या क्लासिकल डांस एकेडमी का 15वां वार्षिकोत्सव सेंट एग्नेस इंटर कॉलेज, नेशविला रोड के सांस्कृतिक हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एकेडमी विगत 15 वर्षों से देहरादून में भरतनाट्यम का नियमित प्रशिक्षण दे रही है और सैकड़ों छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य में पारंगत कर चुकी है।

इस अवसर पर एकेडमी की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, श्रीराम वंदना, श्रीकृष्ण वंदना, भगवान शिव स्तुति, गरबा और मंगलम सहित कुल 21 मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भरतनाट्यम शैली में दी गईं। नृत्य प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र - प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आचार्य हरिशरण महाराज जी, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी अग्रवाल, अधिवक्ता मुकेश आनंद, रश्मि चौहान, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, सिस्टर शालिनी रावत और डॉ. सुशील कुमार त्यागी, एकेडमी की संस्थापक गुरु डॉ. माया वी. सक्सेना, अध्यक्ष डॉ. अमरदीप सक्सेना और संरक्षक जगदीश बाबला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से पधारे प्रसिद्ध रामकथा वाचक एवं आध्यात्मिक शिक्षक आचार्य हरिशरण जी महाराज अपने संबोधन में तपस्या क्लासिकल डांस एकेडमी की 15 वर्षों की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकेडमी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्यों की वे भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं और एकेडमी द्वारा शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बहुत अच्छे कलाकार तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मॉडर्न शिक्षा की तरफ बढ़िए लेकिन अपनी संस्कृति का ज्ञान बनाकर रखिए, वो पीछे नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि महादेव की आत्मा ही नृत्य है, क्योंकि ये नृत्य शैली ही है जिसमें भाव-भंगिमाओं के बावजूद प्रार्थना पर फोकस रहता है।

अपने उद्बोधन में आचार्य हरिशरण जी ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि लक्ष्मी आपके पास रहे तो आचरण विष्णु जैसा हो, आप चाहते हैं कि शक्ति (पार्वती) आपके पास रहे तो शिव जैसा आचरण हो और यदि चाहते हैं कि सरस्वती आपके पास बनी रहे तो आपका आचरण ब्रह्मा जी जैसा होना चाहिए। 

 समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों एवं सहयोग के लिए अजय त्यागी और अनुराधा त्यागी, पत्रकार एम. फहीम 'तन्हा' तथा चंद्र आहूजा, मल्लिका कलधरन, चारू सिंह, अनुष्का गंभीर, हिमांशु सोनकर, अरमान सक्सेना, मनीष उनियाल एवं अरमान शेख को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में एकेडमी के  अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, गुरु डॉ. माया वी. सक्सेना एवं संरक्षक जगदीश बाबला द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का बहुत ही भावपूर्ण संचालन कुमारी चारु द्वारा किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। 

समारोह के दौरान समाजसेवा के लिए डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, रूपचंद गुरुजी, आयुष कुमार, वंदना श्रीवास्तव, विक्टोरिया ज्ञान, रचना सोनकर,  अर्जुन सोनकर, मोहन बहुगुणा, रमेश बुटोला उर्फ रामू भाई और डॉ. एस. एन. पांडेय को भी सम्मानित किया गया।