breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्वयं संस्था ने किया  जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

देहरादून। ओंकार रोड स्थित कार्यालय में स्वयं संस्था की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष संगोष्ठी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसका मुख्य उद्देश्य दीपावली की खुशियों के साथ-साथ पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति आमजन को सजग करना था। संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती मंजू सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि स्वयं संस्था विगत इक्कीस वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा संरक्षण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी और उल्लास का त्योहार है, लेकिन इस दौरान होने वाली अत्यधिक आतिशबाजी और प्रदूषण हमारी धरती और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि  पटाखों से निकलने वाली विषैली गैसें हमारी हवा को जहरीला बनाती हैं और ओजोन परत को भी नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए हमें वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले पटाखों से परहेज करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सांस लेने योग्य हवा मिल सके। इसके साथ ही, त्योहारों के दौरान होने वाली बिजली की फिजूलखर्ची से बचने के लिए ऊर्जा संरक्षण पर विशेष ध्यान देने और पारंपरिक मिट्टी के दीयों का उपयोग कर स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाने और दीये पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अनूठे और आकर्षक कार्ड व दीये तैयार किए। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में आरव(प्रथम), अनन्या(द्वितीय)व प्रियांश(तृतीय) रहे।दीये पेंटिंग प्रतियोगिता  में नव्या(प्रथम ), अनिता (द्वितीय)और कशिश(तृतीय ) रहे ।सभी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों और नागरिकों ने मिलकर  संकल्प लिया कि वे इको फ्रैंडली दीपावली मनाकर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना खुशियां बांटेंगे, अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और अपनी धरती को हरा-भरा रखने में अपना पूरा सहयोग देंगे।  कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या, श्रीमती इंदु, डॉ० उमेश चंद्र नैथानी, डॉ० कुसुम रानी नैथानी, श्री नितिन, श्रीमती सोनाली चौधरी, श्रीमती मीना, श्रीमती श्वेता, श्रीमती शांति, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती स्नेह सहित कई गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।