breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारःअमित शाह

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अमित शाह ने कहा कि उत्तराखण्ड में धामी सरकार के कार्यकाल में विकास की गंगा बह रही है। उत्तराखण्ड के विकास में केन्द्र सरकार भी अपना पूरा सहयोग दे रही है। राहुल बाबा तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात से आया। दृढ़ मान्यता है जो चार धाम नहीं गया मोक्ष का द्वार नहीं खुलता। देवभूमि में चार धाम, हेमकुंड साहिब और कुंभ का प्रमुख क्षेत्र हरिद्वार भी है।
उन्होंने कहा कि आज अटल बिहारी जी को याद करने का दिन है। सपा सरकार ने जुल्म किया। अटल जी ने पर्वतीय वासियों की इच्छा के अनुसार अलग राज्य दिया। सभी आंदोलनकारियों और बलिदानियों को नमन। उत्तराखंड को अटल ने बनाया, मोदी ने संवारा। विकसित भारत का पहला पड़ाव उत्तराखंड है। मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित भारत में सबसे पहले विकसित उत्तराखंड को बनाने का संकल्प लेना है।
अमित शाह ने कहा कि ऊपर मोदी जी और नीचे धामी जी उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। दस सालों में त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी ने राज्य का विकास किया है। जीएसडीपी में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई। प्रतिव्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई।100 करोड़ के उद्योग धरातल पर उतरे। भाजपा सरकार को बहुत बहुत साधुवाद। सबसे पहले यूसीसी को धरातल पर उतारा। क्या किसी की चार शादी और ट्रिपल तलाक होना चाहिए?  उत्तराखंड में ऐसा कोई नहीं कर सकता। भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी को लागू करेंगे।
उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। 35 हजार को रोजगार दिया। सख्त मतांतरण कानून बनाया। ऑल वेदर रोड समेत तमाम विकास कार्य भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे याद रखा जाए। कांग्रेस ने उत्तराखंड में मनीऑर्डर इकोनॉमी लागू की। आपने तय करना है कि विकास करने वाली भाजपा सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार वाली कांग्रेस सरकार। भाजपा ने सीमाओं तक सड़क बनाई, किसी की हिम्मत नहीं सीमाओं में घुसे। जिसने किया उसपर ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक की।
केन्द्रीय ग्रह मत्री ने कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर वोट बचाओ यात्रा निकल रही है। यह घुसपैठिए बचाओ यात्रा है। कांग्रेस तुष्टिकरण का रास्ता नहीं छोड़ती।  कांग्रेस सरकार में अनेक घोटाले हुए। भाजपा सरकार ने एक-एक पाई को विकास कार्य में लगाया। भाजपा ने कई राज्यों में हैट्रिक लगाई, इस बार उत्तराखंड में भी हैट्रिक लगाएंगे। 65 प्लस सीटों का लक्ष्य है। भाजपा उत्तराखंड को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाना चाहती है। प्रदेश में अवैध अतिक्रमण नहीं होने देंगे। सबसे ज्यादा सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाइये। इस दौरान शाह ने विजय का संकल्प लेने का आह्वान किया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून के परेड मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। वे अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान राज्य की विकास यात्रा पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्योत्सव पर शुभकामनाएं दी। प्रदेशवासियों की और से गृह मंत्री का स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अहम निर्णय लिए गए। आतंकवाद, अलगाववाद व नक्सलवाद के खिलाफ ठोस निर्णय लिए गये। पुलिस कलर के लिए पुलिस को शुभकामनाएं दी। कहा कि स्थापना दिवस से पहले गृह मंत्री का मार्गदर्शन मिलना गौरव की बात। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में चुनाव के निर्णय सही, एसआईआर की प्रक्रिया सही रहती है और विपक्ष में आते ही गलत हो जाती है। उत्तराखंड के मान सम्मान से कोई मतलब नहीं, इनके नेता राज्य का नाम रोशन करने वालों का उपमान करते हैं, वहीं सहयोगी दलों के नेता उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताते हैं। सतत विकास लक्ष्यों में पहला साथ मिला।
उन्होंने कहा कि खनन के लिए भी केंद्र से सहयोग मिला। प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला पहला प्रदेश है। 100 से अधिक नकल माफियों को जेल भेजा है। वहीं विपक्ष के नेता कहते हैं कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। देवभूमि की जनता विकास चाहती है, सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड की टोपी और गंगाजली की प्रदान और समुद्र मंथन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। गृह मंत्री ने 1474 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।