आज मनाई जाएगी छोटी दीपावली, आचार्य सुशांत राज ने बताया शुभ मुहूर्त
देहरादून। दूसरा दिन- नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) यह दिवाली का दूसरा दिन होता है और इसे छोटी दिवाली
के रूप में भी जाना जाता है। यह भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर नामक राक्षस पर विजय प्राप्त करने के
दिन का प्रतीक है। इस दिन नरक से मुक्ति के लिए तेल लगाकर स्नान करने और दीपक जलाने की
परंपरा है। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस के नाम से भी जानते हैं। मान्यता अनुसार, इस दिन भगवान
श्री कृष्ण जी ने नरकासुर का वध किया था और लगभग 16 हजार महिलाओं को नरकासुर की कैद
से मुक्त किया था। इस दिन को छोटी दिवाली भी कहते हैं। नरक चतुर्दशी को यमराज जी के नाम का
दीपक भी जलाया जाता है। साथ ही इसे रूप चौदस भी कहते हैं।
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस साल 07 नवम्बर 2026 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।
इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुऽी दीपक जलाया जाता है। इसके
अलावा घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीप दान करने का भी विधान है।
चतुर्दशी तिथि 07 नवम्बर सुबह 10ः48 मिनट से शुरू होकर 08 नवम्बर सुबह 11ः28 मिनट पर
समाप्त होगी। दीपदान शाम प्रदोष काल में करें। प्रदोष काल का समय शाम 5ः25 मिनट से 8ः02 मिनट
तक रहेगा।
हनुमान जयंती 07 नवम्बर को मनाई जायेगी। व्रत रत्नाकर के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी भौमवार
की महानिशा यानि आधी रात में अंजना देवी ने श्री हनुमान जी को जन्म दिया था। इस वर्ष कार्तिक
कृष्ण चतुर्दशी निशीथ व्यापनी है इस कारण हनुमान जयंती पर्व 07 नवम्बर को पड़ रहा है।

