breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मंत्री रेखा आर्या का पति झांसी से गिरफ्तार

देहरादून। देर रात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम खुलासे करेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है।
मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं।साहू की तलाश में कई दिनों तक उसके दर्जनों ठिकानों पर एसआईटी ने दबिश दी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच खबरें आई कि वह नेपाल भाग चुका है। इसके बाद पुलिस ने नेपाल की एजेंसियों से भी संपर्क साधे। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साहू को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया है।