breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

आज मनाई जाएगी दीपावली , आचार्य सुशांत राज ने बताया शुभ मुहूर्त

देहरादून। दीपावली: यह उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, जिसे कार्तिक अमावस्या के दिन
मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, घर में दीपक जलाए जाते हैं और घरों को
सजाया जाता है। इसे ज्ञान का अज्ञानता पर विजय के प्रतीक के रूप में भी देऽा जाता है। कार्तिक मास
की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा
की जाती है और घरों में रंगोली बनाई जाती है। घरों में पकवान बनाए जाते हैं और धूमधाम से इस त्योहार
को मनाया जाता है।
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 08
नवम्बर 2026 रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 09 नवम्बर
2026 को दोपहर 12ः31 मिनट पर है। चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है,
इसलिए इस साल दिवाली 08 नवम्बर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 5ः48 मिनट से रात 01ः33
मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
दीवाली पूजा का शुभ मुहूर्तः
प्रदोष काल में: शाम 05ः25 मिनट से रात 8ः04 मिनट तक रहेगा।
वृषभ स्थिर लग्नः शाम 5ः18 मिनट से रात 7ः42 मिनट तक रहेगा।
निशीथ कालः रात्रि 08ः11 मिनट से रात्रि 10ः52 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल में 10ः03 मिनट
तक मिथुन लग्न उसके बाद 10ः03 मिनट से 12ः26 मिनट तक कर्क लग्न रहेगा। निशीथ काल में अमृत
तथा चर की चौघड़ियों का समावेश 8ः33 मिनट तक है। इसलिये प्रदोष काल से प्रारम्भ होकर 10ः33
मिनट तक समय अत्यन्त शुभ एवं सिद्धिकारक रहेगा।
महानिशीथ कालः रात्रि 10ः52 मिनट से अर्द्धरात्रि 01ः33 मिनट तक महानिशीथ काल रहेगा। इस
अवधि में काली उपासना, तंत्र आदि क्रियाएं, विशेष काम्नीय प्रयोग, तंत्र अनुष्ठान, साधनायक एवं
यज्ञआदि किये जाते है।