breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून। पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर उन्होंने पहाड़ की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की।
पटेलनगर लूटकांड के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ अब विभिन्न संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रकरण में बजरंग दल कार्यकर्ता की वीडियो में पहाड़ की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की। संगठनों का आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लूटकांड में एक वीडियो प्रसारित की, इसमें पहाड़ की बेटियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ अब विभिन्न संगठनो ने भी विरोध शुरू कर दिया है।
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियो ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर खूब नारेबाजी की। पुलिस फोर्स ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, पहाड़ की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करे। हर मामले में पहाड़ की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। अगर पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्यवाही नही की तो वे इसके खिलाफ प्रदेशभर में सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।