breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

फरार आरोपी आदित्य ने जारी किया वीडियो, सिद्धांत बडोनी को बताया लूटकांड का मास्टरमाइंड

देहरादून। चर्चित 14 लाख रुपए की हुई लूट में अब नया मोड़ सामने आया है। अब लूट में फरार आदित्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नया खुलासा किया है। मामले में फरार आदित्य ने वीडियो के जरिए खुद को इस लूटकांड में शामिल होना बताया। युवक ने कहा कि, उसने ही कार में से थैला (पैसों से भरा थैला) निकाला था। लेकिन उसको बताया गया था कि उस थैले में प्रतिबंधित पशु के अंग हैं। वीडियो में आदित्य, बजरंग दल और पुलिस से खुद को जान का खतरा बता रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि लूटकांड में आदित्य फरार चल रहा है। अगर जरूरत पड़ेगी तो इस वीडियो की जांच की जाएगी।
कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में 14 लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने अब तक बजरंग दल के कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी समेत सात लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज चुकी है। इस लूट कांड में फरार आरोपी खुड़बुड़ा निवासी आदित्य घटना में वांछित चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन आदित्य ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कह रहा है कि सिद्धांत बडोनी ने ही उसे फोन कर स्कूनर खेलने के बहाने बुलाया था। जहां पहले से 10 से 12 लड़के मौजूद थे। सिद्धांत ने सभी को समझाया कि एक गाड़ी में संरक्षित पशु के अंग जा रहे हैं और उस गाड़ी को रोकना है। जिसके बाद घटना वाले दिन सिद्धांत के साथ के ही दो लड़कों ने कार से स्कूटी टकराई थी। इसके बाद दीपक, सिद्धांत और कार्तिक ने कार सवार को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान आदित्य को कार में रखे थैला निकालने के लिए कहा गया है।
आदित्य ने दावा किया है कि, उसे पहले से बताया गया था कि थैले से संरक्षित पशु के अंग है। लेकिन जब उसने गाड़ी से थैले निकाला तो उस थैले में पैसे होने का अंदेशा हुआ तो उसने थैला मौके से जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद सिद्धांत बडोनी आया और धमकी दी कि अगर उसने साथ नहीं दिया तो मार दिया जाएगा। आदित्य ने वीडियो में सिद्धांत, कार्तिक भाटिया और दीपक शेखावत को भी लूटकांड में शामिल बताया है।
आदित्य ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी पर पूरी वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आदित्य का कहना है कि इस घटना के बाद बजरंग दल और पुलिस दोनों उसके पीछे पड़े हैं, उसको जान का खतरा है।
इस मामले में एसपी देहात जया बलूनी का कहना है कि लूटकांड में आदित्य वांछित चल रहा है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। अगर वीडियो की जरूरत पड़ेगी तो वीडियो को जांच में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा भी कोई भी व्यक्ति इस प्रकरण में कुछ भी जानकारी देना चाहता है तो वह कार्यालय आकर अपनी बात रख सकता है। पूरी निष्पक्षता के साथ हम सभी बिंदुओं की गहराई से जांच करेंगे।