breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

चुनाव के ऐन समय कांग्रेस को झटका,कई नेता भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा नजदीक देखकर अब राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए है। इसी क्रम में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सोमवार को चैबट्टाखाल में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों समेत करीब 38 नेताओं को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल किया है।
सोमवार को देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़े कई पदाधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं समेत 38 से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।इस दौरान चैबट्टाखाल से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। भाजपा ने इसे क्षेत्र में संगठन की मजबूती और कांग्रेस के लिए बड़े राजनीतिक झटके के तौर पर पेश किया है। बीजेपी में शामिल होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य रितिक नेगी और कुलदीप सजवाण प्रमुख रूप से शामिल रहे।
रितिक नेगी युवा कांग्रेस बीरोंखाल के महामंत्री हैं, जबकि कुलदीप सजवाण युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं। इनके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेदीखाल के छात्र संघ अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के सचिव शुभम रावत, कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार और यतीष कुमार ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इनके साथ ही द्वारीखाल, सतपुली, बीरोंखाल, एकेश्वर और पोखड़ा क्षेत्र से जुड़े कई पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी बीजेपी का दामन थामा। भाजपा ने इन लोगों के पार्टी में शामिल होने को चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अपने संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़ रहे हैं। चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कई पुराने कार्यकर्ताओं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, छात्रसंघ पदाधिकारियों और अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों का बीजेपी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि जनता का भरोसा बीजेपी के नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है।