breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तुलसी विवाह के साथ शुरू होगा मांगलिक कार्यों का सिलसिला, 21 नवंबर से खुलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

 

देहरादून। उत्तराखंड में 20 नवंबर को इगास बग्वाल और देवउठनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
आचार्य डॉ सुशांत राज ने बताया कि  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है। इस वर्ष द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट के आसपास प्रारंभ होगी और 22 नवंबर को सुबह लगभग 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी।
तुलसी विवाह के लिए 21 नवंबर को प्रदोष काल विशेष शुभ माना गया है। इस दिन शाम को गोधूलि बेला में तुलसी विवाह कराया जा सकता है। प्रदोष काल का समय शाम 5:25 से 7:49 बजे तक बताया गया है। 
आचार्य डॉ सुशांत राज ने बताया कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह लगभग 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:01 से 5:44 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 1:53 से 2:35 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 5:26 से 5:52 बजे तक रहेगा।
आचार्य डॉ सुशांत राज ने बताया कि देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त होने पर विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय शुरू हो जाता है। वर्ष 2026 में 21 नवंबर से विवाह के शुभ मुहूर्त  हैं। नवंबर में 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के मुहूर्त  हैं। इसके बाद दिसंबर में  2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 
आचार्य डॉ सुशांत राज ने बताया कि तुलसी विवाह को लेकर धार्मिक मान्यता है कि माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से हुआ था। इस दिन घरों में तुलसी के पौधे को सजाया जाता है। तुलसी माता को लाल चुनरी, फूल और आभूषण अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद भगवान शालिग्राम के साथ विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं मंगल गीत गाती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के साथ ही हिंदू समाज में विवाह समारोहों, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं।