breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक किए जाने की मांग पर छिड़ा विवाद,  

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विनोद आर्या के घर के बाहर प्रदर्शन
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चैट को सार्वजनिक किए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व दर्जाधारी मंत्री विनोद आर्या के घर के लिए कूच किया। एक दिन पहले ही पहाड़ी महासभा की ओर से नगर कोतवाली पुलिस को विनोद आर्या के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए विनोद आर्या के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
 मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विनोद आर्या के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घर की ओर जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। विनोद आर्या के घर की ओर जाने के दौरान सड़क पर धक्का मुक्की की स्थिति भी बन गई। इसी दौरान ज्योति रौतेला समेत कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर गईं। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योती रौतेला ने कहा कि विनोद आर्या ने चौट सार्वजनिक करके अंकिता भंडारी का चरित्र हनन किया है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विनोद आर्या का बेटा अंकिता भंडारी के साथ दुर्व्यवहार और हत्या की वारदात को अंजाम देता है। दूसरी तरफ विनोद आर्या बेटे को मासूम बता रहा है। कोर्ट में मामला होने के बाद विनोद आर्या ने चैट सार्वजनिक कर निजता को भंग किया है। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी माफ नहीं किया जा सकता। विनोद आर्या की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
बता दें कि, रविवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्या के पिता विनोद आर्या हाल ही में मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने मामले से जुड़ी चैट सार्वजनिक की थी। चैट सामने आने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। पहाड़ी महासभा ने इसी मामले को लेकर एक दिन पहले नगर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में मंगलवार को विनोद आर्या के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती और महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अंकिता प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।