breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

महिला श्रमिकों को लेकर घर लौट रही मैजिक गाड़ी में लगी भीषण आग

रुद्रपुर। बीती रात दिनेशपुर क्षेत्र के मटकोटा मार्ग पर बायोटेक कंपनी के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिडकुल से महिला श्रमिकों को लेकर घर लौट रही एक मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन में दस से अधिक महिला श्रमिक सवार थीं। अचानक वाहन से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल गाड़ी रोक दी। इसके बाद वाहन में सवार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
मैजिक वाहन सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र से काम खत्म करने के बाद महिला श्रमिकों को लेकर उनके घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिनेशपुर के मटकोटा मार्ग पर बायोटेक कंपनी के पास अचानक वाहन से धुआं उठने लगा। इसी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार की नजर मैजिक से निकलते धुएं पर पड़ी। उसने तुरंत वाहन चालक को इसकी जानकारी दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने बिना देरी किए वाहन सड़क किनारे रोक दिया।
बताया जा रहा है कि वाहन में दस से अधिक महिला श्रमिक मौजूद थीं। अचानक धुआं उठने और आग लगने की जानकारी मिलते ही महिलाओं में घबराहट फैल गई। हालांकि चालक की सतर्कता के चलते सभी को सुरक्षित बाहर निकलने का अवसर मिल गया। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। इस घटना में सबसे अधिक चिंता वाहन में लगे सीएनजी टैंक को लेकर सामने आई। यदि आग की लपटें सीएनजी टैंक तक पहुंच जातीं तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। इससे वाहन में सवार महिला श्रमिकों के साथ-साथ आसपास से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।