breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 नैनीताल। जिला मुख्यालय हल्द्वानी में  पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 216 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 64.80 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सब्जी बेचने की आड़ में स्मैक का काला कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस मामले का खुलासा करते हुए नैनीताल एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने  बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को धरातल पर उतारने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों और एसओजी टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 216 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शरीष कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी मंडी में सब्जी का कारोबार करता है। पैसों के लालच में वह अपने गांव के किसी व्यक्ति से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी लाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में हिमाचल प्रदेश में भी एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।