breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड में पर्यावरण से लेकर लोकतंत्र तक पर संकट मेंःनेहा बोरा

देहरादून। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जिस प्रदेश का सपना दिखाकर लोग सड़कों पर उतरे थे, आज का उत्तराखंड उससे बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। पर्यावरण संकट, गांवों का धंसना, पलायन, महिलाओं की असुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमले प्रदेश के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आइसा की अध्यक्ष यहा मंगलवार को देहरादून में आयोजित राज्य सम्मेलन राज्य सम्मेलन मे बोल रही थी। नेहा बोरा ने कहा कि राज्य गठन के बाद यहां आई अब तक की सरकारों ने इस पहाडी क्षेत्र के अगल से राज्य निर्माण की अवधारणा को चूकनाचूर करने का काम किया है। राज्य शुरू से ही भ्रष्टाचार के पौध उगने लगे थे। यहां आई अब तक की सरकारों ने प्रदेश में न तो रोजगार के संसधान विकसित किए और नही सरकारें पर्यावरण सुरक्षा के प्रति गंभीर रही। इसका परिणाम यह निकाला कि यह राज्य पूरी तरह से भ्रष्टाचार की गर्त में डूब चुका है। प्रदेश में अराजकता की स्थिति देखने को मिल रही है। महिलाएं में भी असुरक्षा की भावनाएं घर करने लगी है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के सारे मुद्दे हाशिए पर पहंुचा दिए गए है। प्रदेश में पूरी तरह से भ्रष्टतंत्र हावी है साथ ही प्रदेश भर में अराजक गतिविधियों का बोलबाला है। वहीं, इस दौरान अंकिता भंडारी के माता पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सरकार से कार्रर्वाइ की मांग की।