breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जामुनवाला के जंगल में मिले महिला के शव की अब तक शिनाख्त नही

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में जंगल के अंदर कूड़े के ढेर के पास एक महिला के शव बरामद किया गया था। मृतका के  चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया महिला की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। महिला के शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले से जुड़ी एक संदिग्ध कार की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की देर शाम जामुनवाला क्षेत्र में जंगल के अंदर कूड़े के ढेर के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और एफएसएल टीमों को बुलाकर मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की तस्वीर और उसके हाथ पर बने टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पहचान कराने की कोशिश शुरू की है। मामले में चौकी प्रभारी बिधोली की ओर से वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच प्रेमनगर थानाध्यक्ष कर रहे हैं.एसएसपी देहरादून के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। मृतका की पहचान के लिए देहरादून के अन्य थानों के साथ आसपास के जिलों और राज्यों से भी गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक अहम सुराग मिला है। 17 नवंबर की रात घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध कार गुजरती दिखाई दी है। पुलिस कार और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।