breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कुंभ मेला 2027ः 15 मार्च को होगा देवभूमि की देव डोलियों एवं देव स्वरूपों का अमृत स्नान

देहरादून। कुंभ मेला 2027 में 15 मार्च 2027 का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, देव परंपरा एवं विरासत के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है।
यहां हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में 15 मार्च 2027 का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, देव परंपरा एवं विरासत के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस दिन संपूर्ण उत्तराखण्ड से आने वाली देव डोलियां एवं देव स्वरूप अखाड़ों की तर्ज पर विधिकृविधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ कुंभ स्नान करेंगी। इसी ऐतिहासिक निर्णय के लिए श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणि व्यास के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने मुख्यमंत्री द्वारा 15 मार्च 2027 को देव डोलियों एवं देव स्वरूपों के महाकुंभ स्नान को अखाड़ों की तर्ज पर ट्टअमृत स्नान’ के रूप में शामिल किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक, अभिनन्दनीय एवं देवभूमि की लोक संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण बताया। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, देव परंपरा, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और नई पहचान प्राप्त होगी। इस निर्णय से प्रदेशभर के देवभक्तों, पुजारीगणों एवं श्रद्धालुओं में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह है। समिति ने बताया कि देव डोलियां प्रत्येक कुंभ एवं अर्धकुंभ में संपूर्ण उत्तराखण्ड से हरिद्वार पहुंचती रही हैं। इस बार श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति, उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से इस आयोजन को और अधिक दिव्य, भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी कर रही है। समिति द्वारा संपूर्ण उत्तराखण्ड में देव डोलियों एवं देव स्वरूपों को इस महाआयोजन के लिए आमंत्रित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 14 मार्च 2027 को ऋषिकेश में भव्य शोभायात्रा तथा 15 मार्च 2027 को हरिद्वार में बैरागी कैंप से हर की पैड़ी तक मुख्य शोभायात्रा एवं अमृत स्नान प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के समक्ष विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु दिशाकृनिर्देश प्रदान करने का अनुरोध किया है कि देव डोलियों के परिवहन की शासकीय व्यवस्था। वाघ यंत्र एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन हेतु पृथक व्यवस्था। मार्ग व्यय, भोजन एवं जलपान की व्यवस्था ऋषिकेश, हल्द्वानी, श्रीनगर, उत्तरकाशी सहित संपूर्ण यात्रा मार्ग पर कुंभ मेला क्षेत्र में आवंटित स्थान पर टेंट/पंडाल एवं सुरक्षित परिसर की व्यवस्था। मुख्य मंच, श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, विघुत एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था। शोभायात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्था ख्न 14 मार्च को ऋषिकेश तथा 15 मार्च को हरिद्वार में विशेष सुरक्षा व्यवस्था। 9 मार्च 2027 को धर्मकृध्वजा स्थापना से 15 मार्च तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन। देव डोलियों एवं देव स्वरूपों के प्रतिनिधियों के लिए सम्मान, स्मृतिकृचिह्न एवं सहभागिता प्रमाणकृपत्र। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति एवं देव परंपरा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन। मुख्य शोभायात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की व्यवस्था। देव डोलियों, शोभायात्रा एवं अमृत स्नान के लिए विशेष सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था। आयोजन का व्यापक प्रचारकृप्रसार, ताकि देश-विदेश से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागी बन सकें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा कुंभ मेला 2027 में देव डोलियों एवं देव स्वरूपों के अमृत स्नान को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति ने समस्त देवभक्तों, पुजारीगणों, देव डोली संचालकों, सांस्कृतिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक महाआयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है। समिति का विश्वास है कि 15 मार्च 2027 का यह अमृत स्नान उत्तराखण्ड की देव संस्कृति, लोक परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को देशकृदुनिया के सामने गौरव के साथ प्रस्तुत करेगा।