breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

धारचूला में तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी टकराव तेज होने लगा है। धारचूला में कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ने सरकार और विपक्ष के बीच टकराव को और हवा दे दी है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने तीनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए सरकार को दो टूक कहा है कि पुलिस का भय दिखाकर कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी यह समझ लें कि पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियों के सहारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं तोड़े जा सकते। विपक्ष जनता के सवाल उठाता रहेगा और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है।
प्रदीप टम्टा ने अपने बयान में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव तय है। सरकार चाहे जितना पुलिस का भय दिखा ले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाया नहीं जा सकता। टम्टा के इस हमलावर रुख से साफ है कि कांग्रेस अब सरकार की पुलिस कार्रवाई को भी चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। धारचूला की तीन गिरफ्तारियां महज स्थानीय घटनाक्रम तक सीमित रहेंगी या प्रदेशव्यापी राजनीतिक विरोध का रूप लेंगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। लेकिन इतना तय है कि 2027 की चुनावी जंग से पहले सरकार और कांग्रेस के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है।