breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दो  लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विकास पुत्र गिरीश, निवासी मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मनसा देवी फाटक से घर की ओर आते समय स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके हाथ से उनका ं मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 36 हजार रूपये थी, छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के पास से 02 लोगों को हिरासत में लिया। जिन्होंने अपने नाम अमन गोड पुत्र अंगद गोड तथा हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा को घटना में छीने गए मोबाइल फोन बरामद होने पर मौके से गिरफ्तार किया गया।
घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या को सीज किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त मोबाइल छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त मोबाइल को सस्ते दामों बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।