breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

 उत्तराखण्ड में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकारः बांसुरी स्वराज

हरिद्वार। शनिवार को धर्मनगरी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई। इससे पूर्व प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाएंगे।
 हरिद्वार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
बांसुरी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार गंगा की नगरी होने के साथ उत्तराखंड का प्रवेश द्वार भी है।
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक से कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को लेकर लौटेंगे। वे घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।कार्यसमिति बैठक स्थल प्रेम नगर आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। इनमें महिला चैपाल, एससी-एसटी सम्मेलन सहित अन्य जनसंपर्क कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं का भी आगमन होगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कि प्रदेश के सांगठनिक 19 जिलों में दूसरे राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं को जिला विस्तारक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए आज ही उन्हें जिले आवंटित किए जाएंगे। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी सकारात्मक और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है।भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। उनके लिए यह व्यक्तिगत सौभाग्य की बात है कि संगठन ने उन्हें इस देवभूमि और वीरभूमि का सह प्रभारी बनाया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों और उनके विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरातल पर उतार रहे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि देवतुल्य मतदाता विकास कार्यों और सरकार के प्रयासों पर फिर से मुहर लगाते हुए भाजपा को अपना वोट रूपी आशीर्वाद देंगे।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति से एक दिन पहले प्रकोष्ठों और मोर्चों की बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर पारिवारिक वातावरण में चर्चा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ नेता राम माधव और संगठन महामंत्री, शहर प्रभारी अरविंद मेनन सहित अन्य नेताओं का मार्गदर्शन मिला।
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे प्रवासी कार्यकर्ताओं के सहयोग और अथक प्रयासों से पार्टी प्रदेश में फिर कमल खिलाने के लक्ष्य को हासिल करेगी।