breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

हरिद्वार। मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी पर हर हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना और दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।
पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टरों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। हरकी पैड़ी, प्रमुख घाटों, बाजारों और भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रही। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रही। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जाती रही। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक मास में पढ़ने वाली पूर्णमासी को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर ही भगवान नारायण ने पृथ्वी पर मत्स्य का अवतार लिया था। भगवान शिव ने आज ही के दिन त्रिपुरा और नाम के राक्षस का वध किया था और देवी देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। भगवान शिव की कृपा से ही देवी देवताओं को अभयदान प्राप्त हुआ था। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए देवता कार्तिक पूर्णिमा के दिन की पृथ्वी पर आए थे। उन्होंने गंगा इत्यादि पवित्र नदियों में स्नान किया था और दीप जलाए थे। उन्होंने बताया कि आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का अर्थ माना जाता है कि मनुष्यों ने देवताओं के साथ स्नान किया है। गंगा स्नान के बाद गुड़ तिल और उन्हें ऊनी कपड़ों का दान करना पुण्यदाई माना गया है। आज के दिन 360 बत्तियों वाला दीप जलाने से पितरों को भी मोक्ष प्रदान होता है। इसलिए आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के पश्चात दान और दीपदान करने से व्यक्ति को सुख शांति और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।बता दें कि स्नान पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था भी बदली गई थी। शहर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू है, जबकि हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। आज पूरा दिन हर की पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आएगी इसी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।