breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंकिता के माता पिता बैठे धरने पर

पूर्व सीएम हरीश रावत सहित विभिन्न संगठनों-दलों ने दिया समर्थन
देहरादून। अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए अंकिता के माता पिता गाधी पार्क में धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस सहित विभिन्न दलों व संगठनों ने वहां पर पहुंच उनका समर्थन किया और वीवीआईपी का नाम सरकार के द्वारा उजागर करने की मांग की।
बुधवार को यहां अंकिता भण्डारी के माता पिता गांधी पार्क में पहुंचे और उन्होंने वहां पर धरना दिया। अंकिता भण्डारी के माता पिता के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्षद प्रकाश नेगी, अर्जुन सोनकर, पूर्व विधायक राजकुमार, मजदूर नेता समर भण्डारी सहित विभिन्न संगठनों के लोग वहां पर पहुंचे और उनको अपना समर्थन दिया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि एक तारफ हमारे देश में अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए माता पिता संघर्ष कर रहे है दूसरी तरफ अपनी सुरक्षा और आजादी के लिए सडक पर उतरती सैकडों छात्राएं हैं। महिला सुरक्षा के नाम पर यघपी मोदी और योगीकृधामी सरकारें बडे-बडे दावे करती हैं। ट्टबेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ जैसे नारे दिये जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग दिखायी देती है। महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, साईबर अपराध और भेदभाव की घटनाएं बढती जा रही है। जब कोई घटना होती है तो कभी लडकियों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है तो कभी उनके पहनावे और व्यवहार पर सवाल उठाए जाते हैं। अपराधियों पर कार्रवाई और सुरक्षित सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बजाय महिलाओं की आजादी पर ही पहरा लगाने की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि अन्याय के सामने चुप रहना कोई विकल्प नहीं है। जब महिलाएं, छात्राएं मजदूर, नौजवान और समाज के न्यायप्रिय लोग एकजुट होकर अंकिता को न्याय दिलाने की लडाई, दिल्ली की छात्राओं का प्रतिरोध कार्यस्थलों पर यौन उत्पीडन के खिलाफ महिलाओं की आवाज और घरेलू हिंसा के खिलाफ संघर्ष इन सभी को एक दूसरे से जोडें आवश्कता है कि किसी भी महिला के साथ होने वाली हिंसा को केवल उसका व्यक्तिगत मामला न समझें, बल्कि उ से अपनी सामूहिक लडाई बनाएं। इस दौरान प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र के द्वारा महिला हिंसा व उससे लडने के लिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे।