breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओं ने किया लोक भवन मार्च

देहरादून। भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। गुरूवार को एकत्र हस्ताक्षरों को सौंपने कांग्रेस लोकभवन पहुंची। कांग्रेस ने लोकभवन तक संविधान बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी इस मौके पर मोर्चा संभाला। हरीश रावत इस दौरान एक्शन में नजर आए।
इससे पहले प्रदेश भर से भारी संख्या में कांग्रेस जन पार्टी मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा राज्य भर से संकलित किए गए हस्ताक्षरों को आज कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा है। गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता लोक भवन मार्च में शामिल रहे। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार ऐसे मंत्रियों पर कार्रवाई करने की इजाजत नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी लोगों में खासी नाराजगी है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने लोक भवन तक मार्च निकाला है। वहीं कांग्रेस दिग्गज हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड की धामी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। अधिकारियों से लेकर भाजपा नेता तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। अफसरों व भ्रष्ट नेताओं का प्रदेश में गठजोड बन रहा हैं। जो कि सारी व्यवस्था को दीमक की तरह से चाट रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का महोल है। इस सरकार को जड से उखाड फैकना अब जरूरी हो गया है।