breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

खाई में गिरा वाहन,चालक समेत सात महिलाओं की दर्दनाक मौत

कोटद्वार। शनिवार को उत्तराखण्ड में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रिखणीखाल ब्लॉक में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल मौके पर टीमें भेजीं। शवों को खाई से निकालकर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे में अन्य चार लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। इस हादसे में बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कोटद्वार रिखणीखाल ब्लॉक में  एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह महिलाओं की मौत हो गई। वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और बैंक का काम निपटाकर अपने गांव लौट रही थीं।
जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी वाहन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शवों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। पुलिस व प्रशासन की टीम ने सभी मृतकों के शव को निकालकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।  दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।