breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन


राज्यपाल ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
राज्यपाल ने की धाम को प्लास्टिक मुक्त करने की अपील
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून/रुद्रप्रयाग 12 मई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामुहिक प्रयास करने की अपील की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे राज्यपाल का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। इसके बाद बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए उनकी यात्रा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए केदारनाथ धाम एवं पूरी यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी को इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिलाधिकारी से केदारपुरी में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे रहे स्वच्छता कर्मचारियों, डॉक्टर्स की टीम, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के सभी लोगों की सराहना करते हुए सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।