breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा


आयुक्त गढ़वाल मंडल ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
ऋषिकेश। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने आज ट्रांजिस्ट कैंप परिसर ऋषिकेश का औचक निरीक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने संबंधित अधिकारियों के साथ उपलब्ध यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा को सुगम सुविधा बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की ढिलाई ना हो इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु आए प्रत्येक यात्री को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा करना सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है जिसके लिए सरकार एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही  पंजीकरण व्यवस्थाएं प्रचलित है। चारों धामों में क्षमता के अनुरूप यात्री भेजे जा रहे हैं। डॉरमेट्री कक्ष, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, यात्रियों को विश्राम करने के लिए टेंट स्थल, यात्री पंजीकरण कक्ष, आदि समुचित स्थल/  कार्यों का  निरीक्षण किया। साथ ही चार धाम यात्रा में आए यात्रियों से मुलाक़ात कर, उन्हें चारधाम यात्रा की शुभकामना दी। इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्विराल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिला अधिकारी ऋषिकेश कुम कुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।