breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की डीएम के साथ बैठक


जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की डीएम के साथ बैठक 
पत्रकारों ने की डीएम से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून,13 मई। जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के सदस्यों ने आज जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात करते हुए जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न मुद्दों, पत्रकार हितों एवं शासन- प्रशासन के मध्य समन्वय, सरकार, शासन-प्रशासन की  नीतियों के प्रचार-प्रसार सहित पत्रकार उत्पीड़न के विषयों व वर्तमान की पत्रकारिता आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, एवं संजय पांडे, द्वारा जिला स्तरीय समिति के पत्रकारों के प्रति दायित्वों एवं समिति के क्रिया क्लापों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को गंभीरता से सुनते हुए समिति के सचिव जिला सूचना अधिकारी को अगले माह बैठक का समय लेते हुए समिति की बैठक में पत्रकारो के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों एवं पत्रकारों से सम्बन्धित विषयों को रखने के निर्देश दिए तथा समिति के सदस्यों से सुझाव रखने की अपेक्षा की ताकि पत्रकार हित में बेहतर कार्य किये जा सकें। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली एवं जनमानस के प्रति उनकी संवेदनशीलता, कार्यशैली की प्रसंशा/सराहना करते हुए जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सदस्य सचिव, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, एवं संजय पांडे, महेश रावत, श्रीमती मेघा गोयल उपस्थित रही।