breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिलाधिकारी ने सुनी जनमानस की समस्याएं


जिलाधिकारी ने सुनी जनमानस की समस्याएं 
डीएम को मिली किन्नरों द्वारा मनमाने ढंग से सगुन की राशि मांगने की शिकायतें 
आशारोड़ी में भूमाफियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत
पेयजल बर्बादी की शिकायतों पर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 13 मई।  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस की समस्याएं सुनी आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन में भरण पोषण के मामले, उरेणा, आपदा राशि दिलवाने, आपसी विवाद, धोखा धड़ी, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलवाने, दीपनगर में पानी का दुरूपयोग, आशारोड़ी में भूमाफियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किये जाने, किन्नरों द्वारा मनमाने ढंग से सगुन की राशि मांगे जाने आदि शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनमानस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्रार्न्तगत प्राप्त भूमि संबंधी शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए नियामानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ  ही भरण पोषण के प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने आशारोड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की बर्बादी की शिकायतों पर जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही पेयजल बर्बादी की शिकायतों पर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं रामजी शरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार , उपजिलाधिकारी सदर हरगिरी, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, अधि.अभि. सिचांई राजेश लांबा, अधि.अभि. विद्युत राकेश कुमार सहित एमडीडीए, पेयजल निगम, जल संस्थान, शिक्षा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।