breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित


हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित 
जनपद में 21 हिट एण्ड रन प्रकरण 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 15 मई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा उनके कार्यालय कक्ष में हिट एण्ड रन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में हिट एण्ड रन प्रकरणों की जानकारी मांगी गई जिस पर अवगत कराया गया कि जनपद में 21 हिट एण्ड रन प्रकरण है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हिट एण्ड रन प्रकरणों की वर्षवार सूची तैयार करते हुए निर्धारित समय अन्तर्गत जांच करते हुए मुआवजे की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बीमा कम्पनी को पत्रावली प्रेषित की जाएं। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस प्रकार के प्रकरणों पर त्वरित जांच की कार्यवाही करते प्रकरण को मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि उन पर नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, पुलिस निरीक्षक यातायात श्री सेमवाल सहित बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधि एवं एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।