breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्यमंत्री धामी ने रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील

हरियाणा की जनता मोदी के विकासवाद के साथ खड़ी है – धामी

रोहतक/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समर गोपालपुर, महम रोहतक (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में अरविंद शर्मा ने इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं। अरविंद शर्मा द्वारा इस क्षेत्र में हाई वे,अंडर पास,ओवर ब्रिज, के साथ-साथ विभिन्न गांव तक सड़क के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को लोक सभा क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर सदन में भेजने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए तपस्या की है। हर पल देशवासियों को समर्पित किया है।जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आजादी से वर्ष 2014 तक बने हवाई अड्डों से ज्यादा बीते 10 सालों में बनाए गए हैं। विकसित राष्ट्र के पथ पर चल हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। जनता के एक वोट से भारत की दिशा और दशा बदली है। प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते हैं उसपर अडिग रहते हुए उसे पूरा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिन फैसलों का देश 70 सालों से इंतजार कर रहा था, उनपर अब जाकर निर्णय लिया जा सका है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।