breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये निर्देश जारी


चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये निर्देश जारी
गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश जारी
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून,16 मई। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड  ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।
1. बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों के वाहनों को चैकिंग बैरियरों से ही वापस किया जाये।
2. धामों की क्षमता के अनुसार ही श्रृद्धालुओं को धामों की ओर भेजा जाये। क्षमता से अधिक आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर ही रोकने की व्यवस्था की जाये।
3. पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से श्रृद्धालुओं/आमजनमानस को चारों धामों, यात्रा मार्ग, पार्किंग एवं अन्य यात्रा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाये।
4. चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
5. चारों धामों की सुरक्षा के दृष्टिगत धामों के अन्दर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतिबन्धित है। मन्दिर प्रागंणों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने वालों को हतोत्साहित किया जाये।
6. धार्मिक स्थलों पर अमर्यादित कार्य करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाये।