breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राजधानी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
राजधानी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री
गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी
देहरादून। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखान शुरू कर दिया है। राजधानी दून के तापमान ने सात साल का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सात साल पहले वर्ष 2017 में इस दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान कर सकती है। बढ़ते तापमान के चलते झुलसाने वाली गर्मी लोगों को खूब परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ शुरू हुआ गर्म हवाओं का दौर देर शाम तक जारी रहा। इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी समस्या का समाना करना पड़ा। इसका असर दोपहर में शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कों पर कुछ ही वाहन देखने को मिले। वहीं, दिन में चिलचिलाती गर्मी का असर रात तक रहा और दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाएं महसूस हो रही थीं। 
चिलचिलाती गर्मी राजधानी वासियों को खूब परेशान कर रहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।