breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तराखंड में सड़क हादसा : अलकनंदा नदी में समाया टेम्पो ट्रैवलर,नौ यात्रियों की मौत


उत्तराखंड में सड़क हादसा : अलकनंदा नदी में समाया टेम्पो ट्रैवलर,नौ यात्रियों की मौत

जितेंद्र नैय्यर 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून,15 जून। आज लगभग 11:30 बजे रुद्रप्रयाग में जिला मुख्यालय से लगभग 3 कि.मी. की दूरी पर रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाईवे से तकरीबन 200-250 मीटर नीचे खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिस सूचना पर जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान सम्भाली। वाहन में चालक सहित कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से 14 घायलों को स्ट्रैचर की सहायता से सड़क पर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से कुछ घायलों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट किया गया है। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है।
टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। गुप्तकाशी से हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग पहुंचा। चार घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। 
हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।