breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले का खुलासा, मुकदमा दर्ज

सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले का खुलासा, मुकदमा दर्ज 

नगर निगम की भूमि को अवैध विक्रय करने की शिकायत, डीएम ने कराई जांच, मुकदमा दर्ज 

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 30 जुलाई। कूटरचित दस्तावेज बनाकर सरकारी, नगर निगम देहरादून की भूमि को अवैध विक्रय करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रकरण की जांच कराई गई। जांच उपरान्त सम्बन्धितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि  खसरा नं० 83 ग व 174झ जो ग्राम समाज/राजस्व वन भूमि को विचारण होने के फलस्वरूप होते हुए भी विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने एवं विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने एवं विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने एवं सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की शिकायत पर जांच उपरान्त आरोप सही पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कर निरीक्षक नगर निगम द्वारा त्र. सम्बन्धितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि  खसरा नं० 83 ग व 174झ जो ग्राम समाज/राजस्व वन भूमि को विचारण होने के फलस्वरूप होते हुए भी श्रीमती जैतून पत्नी अब्दूल मजीद जमनपुर, श्रीमती समीना पत्नी सरीफ जमनपुर, एवं मौ. आरिफ पुत्र रिजवान ग्राम कुन्डा छोटा रामपुर, द्वारा अरुण भाटिया राजपुर, द्वारा विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने एवं विनोद शाब पुत्र स्व परमेश्वर शाब थाणे मुम्बई द्वारा विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने एवं हिमांशु बंसल, राजपुर देहरादून, निर्मल चौहान व राजवीर परमार द्वारा विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने एवं सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की पुष्टि होने पर उक्त प्रकरण में थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।