breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिलाधिकारी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ


जिलाधिकारी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उपस्थित अधिकारियों के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई। स्कूलों में नर्सरी से ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाए ताकि उनके मन में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति चेतना बनी रहे। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी एवं सक्रियता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जनपद में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। विशेष स्कूलों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने तथा अपने आस-पास के लोगों को नशे की प्रवृत्ति से से दूर रखने हेतु जागरूक करने को  प्रेरित किया जाए। उन्होंने पुलिस एंव शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय करते हुए स्कूलों कालेजों में नशामुक्ति पर कार्यशाला/जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देशित किया किया जाए कि वे कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के बच्चों स्कूली अध्यापकों के माध्यम से ही नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते रहें ताकि जब बच्चे किशोर अवस्था में पंहुचे तो उनके मन में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति चेतना बनी रहे। बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, अधि.अभि लोनिवि, जितेन्द्र कुमार, अधि.अभि. सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल, अधि.अभि. विद्युत गौरव सकलानी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।