breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कार से बरामद हुये महिला पुरुष के शव!अत्याधिक शराब का सेवन, गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना

कार से बरामद हुये महिला पुरुष के शव 
अत्याधिक शराब का सेवन, गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 25 अगस्त। आज थाना राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष  व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। 
पुलिस को घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है। महेश्वरी देवी विधवा है। घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है, प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण, गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए ,शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।