breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई!सचिवालय परिसर में किया पौधारोपण,स्कूली बच्चों को वितरित किए पौधे!

मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई!सचिवालय परिसर में किया पौधारोपण,स्कूली बच्चों को वितरित किए पौधे!


देहरादून।मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में पौधारोपण किया तथा स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किए। मुख्य सचिव ने कहा कि यह हम सबके लिए अत्यन्त हर्ष का अवसर है कि भारत ने एक स्वतंत्र देश के रूप में 77 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जहां आज विश्व के विभिन्न देशों में युद्ध, अशान्ति व क्रान्ति जैसी घटनाएं घट रही हैं, वहीं हमारे देश में पिछले 77 वर्षों में एक मजबूत लोकतंत्र व शान्तिपूर्ण व्यवस्था की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि सबको समान अधिकार देने वाले संविधान के अर्न्तगत रहने वाले हम भारतीय सौभाग्यशाली हैं। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। आज भी हमारे समक्ष निर्धनता, लैंगिक असमानता जैसी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनका हमें सफलतापूर्वक सामना करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखण्ड को नीति आयोग द्वारा प्रथम स्थान दिया गया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह हम सबकी उपलब्धि है। हम सबकों मिलकर इस प्रथम स्थान को बरकरार रखना है। हमें एक टीम के रूप में करते हुए उत्तराखण्ड को नम्बर एक राज्य बनाने का संकल्प लेना है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी व अन्य नागरिक मौजूद रहे।